हमारे मुख्य उद्देश्य (Main Thinks)

विश्व कल्याण संघ (WKS) के सभी मुख्य उद्देश्य यहाँ देखें। भ ग वा न को बचाना है।

भूमि

भगवान के पहले अक्षर से "भ" मिला, इसका मतलब भूमि से है, भूमि का फायदा यह है कि यह हमें रहने, खेती करने, और कई संसाधन प्राप्त करने का स्थान देती है। वहीं, अत्यधिक दोहन या प्रदूषण से इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

गर्मी

भगवान के दूसरे अक्षर से "ग" मिला, इसका मतलब गर्मी से है,गर्मी का महत्व यह बताया गया है कि इसके बिना खेती-बाड़ी पर बुरा असर पड़ेगा, पानी का चक्र गड़बड़ हो जाएगा, और कई जीव-जंतुओं और इंसानों के जीवन में समस्याएं आ जाएंगी।

वायु

भगवान के तीसरे अक्षर से "वा" मिला, इसका मतलब वायु से है, वायु से हमें जीवन के लिए ज़रूरी ऑक्सीजन मिलती है और यह तापमान को संतुलित रखती है। अगर वायु नहीं होती, तो धरती पर जीवन संभव नहीं होता और सभी जीव-जंतु नष्ट हो जाते।

नीर

भगवान के चौथे अक्षर से "न" मिला, इसका मतलब नीर और पानी से है,पानी के बिना जीवन संभव नहीं है, यह प्यास बुझाता है, खेती के लिए ज़रूरी है, और धरती पर हर जीव को ज़िंदा रखता है। अगर पानी नहीं होता, तो भीषण सूखा पड़ता और पर्यावरण नष्ट हो जाता।

सामाजिक कल्याण

हम समाज के वंचित वर्गों को मदद पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शिक्षा प्रसार

हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।

स्वास्थ्य सेवाएं

जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करना।